Tahri

                                   Tahri



U.p में तहरी बहुत ही प्रसिद्ध व्यंजन है | यह चावल में कई सारी सब्जियों को मिलाकर बनायी जाती है, जिससे की खाने में पौष्टिक और बनाने में भी बहुत आसान है | तो चलिए जानते है कि तहरी कैसे बनाते है –
सामग्री (Ingredients) 
चावल – 250 ग्राम,
प्याज – 2 कटी हुई,
लहसुन–अदरक का पेस्ट – 1 चम्मच,
आलू – 2 कटा हुआ ,
टमाटर – 2 कटे हुए,
फूल गोबी – आधा कप कटा हुआ ,
मटर – आधा कप कटा हुआ,
बीन्स – आधा कप कटा हुआ,
गाजर –  आधा कप कटा हुआ,
हल्दी पाउडर – ½ चम्मच,
गरम मसाला – ½ चम्मच,
जीरा – ½ चम्मच,
नमक स्वादानुसार,
हरी मिर्च – 2 कटी हुई,
हरी धनिया कटा हुआ,
तेल 2-3 चम्मच,
देसी घी

बनाने की विधि –
चावल को धो कर रख ले | अब एक कुकर में तेल डालकर गरम करे | तेल में जीरा और इसके बाद प्याज डाले | फिर लहसुन अदरक का पेस्ट डालकर प्याज को सुनहरा होने तक भूने | अब टमाटर, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, गरम मसाला और नमक डाले | 2-3 मिनट चलाने के बाद कटी हुई गोबी, मटर, हरी बीन्स और आलू डाले | फिर 2-3 मिनट तक चलाये | अब धुले हुए चावल को डालकर चलाये | अच्छे से चलाने के बाद 2 कप पानी डाले | पानी उतना ही डाले जितने में चावल भुरभुरा सा पक जाए | फिर कुकर का ढक्कन लगाकर मध्यम आंच पर रख दे | 2 सीटी आने पर कुकर बंद कर दे | कुक्कर का ढक्कन खोलकर उपर से कटी धनिया पत्ती डाल दे | प्लेट पे सर्व करते समय 1 चम्मच देसी घी डालकर सर्व करे

Comments

Popular posts from this blog

How to makeहरे धनिये की चटनी – Coriander Chutney Recipe

How to make Carrot Halwa

How to make chane ka saag